अम्बिकापुर, 17 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी एस मार्को के मार्गदर्शन में मंगलवार को शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्रीमती मंजूषा भगत के द्वारा बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन सिरप पिलाकर किया गया। शुभारंभ में एमआईसी सदस्य श्रीमती ममता तिवारी, पार्षद श्रीमती किरण साहू, सिविल सर्जन डॉ जे. के, रेलवानी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ के पी विश्वकर्मा, जिला चिकित्सालय के स्टाफ नर्स, समस्त अधिकारी- कर्मचारी मितानिन उपस्थित रहे। बता दें शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम 17 मार्च से 21 अप्रैल तक चलेगा। इस कार्यक्रम में 09 माह से वर्ष 05 के बच्चों को विटामिन ए की सिरप 06 माह के अंतराल में व 06 माह से 09 वर्ष के बच्चों को आयरन की सिरप सप्ताह में दो बार पिलाया जाएगा।
संबंधित खबरें
ई-मार्केट प्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से बाजार पहुँच विकास विषय पर कार्यशाला आयोजित 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया जेम टीम ने दी खरीद से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
रायगढ़, 19 दिसम्बर 2025/sns/- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों एवं पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल साक्षरता, ई-मार्केटिंग प्लेटफॉर्म तथा बिजनेस डेवलपमेंट सर्विस प्रोवाइडर से जोड़कर उनके उत्पादों की बाजार पहुँच बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष, रायगढ़ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ‘ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग के […]
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जांजगीर चांपा, 29 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शासन की प्राथमिक योजनाओं, राज्योत्सव, एकता मार्च की तैयारियों और स्वच्छता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में 2 से 4 नवम्बर तक […]
जनपद पंचायत मोहला में 18 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, 200 से अधिक पदों पर भर्ती
मोहला, 12 मार्च 2026/sns/-जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव द्वारा 18 मार्च 2026 को जनपद पंचायत मोहला में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। कैंप में विभिन्न निजी […]

