सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के शिशु और ईमरजेंसी वार्ड, नर्स रूम तथा सुपोषण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल में आये बच्चों से उनको क्या हुआ है, इलाज ठीक से हो रहा है, स्कूल की परीक्षा हुई, आदि बातचीत की। इसके साथ साथ कलेक्टर ने प्रसव के बाद महिला से उनके और नवजात शिशु के स्वस्थता की जानकारी ली। कलेक्टर ने सुपोषण केंद्र में महिलाओं से खानपान, बच्चों के सेहत और सुपोषण में सुधार आदि के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डॉ कन्नौजे ने जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में इलाज और व्यवस्था की सराहना की। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल, सीएमएचओ डॉक्टर एफ आर निराला, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, शिक्षा शर्मा आदि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
जिले के 168 स्कूलों में 8 अगस्त को आयोजित होगी पालक शिक्षक बैठक कलेक्टर ने पालकों से की अपील बच्चों के भविष्य निर्माण में दें सक्रिय सहभागिता
धमतरी, 07 अगस्त 2025/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार शासकीय विद्यालयों में पालक-शिक्षक बैठक नियमित रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में धमतरी जिले के सभी 168 शासकीय विद्यालयों में प्रथम पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन दिनांक 08 अगस्त 2025 को प्रातः 10.30 बजे से किया जाएगा। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य […]
सुकमा में निष्क्रिय खातों का निपटान, 0.21 करोड़ हकदारों को लौटाए
सुकमा, 05 दिसम्बर 2025/sns/-जिले के नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने और लंबे समय से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों को फिर से सक्रिय करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान आपकी पूंजी आपका अधिकार ने सुकमा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिला प्रशासन की सक्रियता के चलते अब तक ₹0.21 करोड़ […]
समन्वय से विकास की दिशा में बड़ा कदम जिला स्तरीय परामर्शदात्री बैंकर्स कमेटी की बैठक में ऋण स्वीकृति, डिजिटल सुरक्षा व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
बीजापुर, 27 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर संबित मिश्रा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री बैंकर्स कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रमुख बैंक एवं संबंधित शासकीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति, वित्तीय समावेशन की स्थिति तथा जिले में बैंकिंग सेवाओं […]

