अम्बिकापुर, 13 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भण्डारण एवं वितरण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में खाद्य विभाग द्वारा अवैध रूप से भण्डारित घरेलू गैस सिलेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर क्षेत्र में की गई जांच के दौरान तुलसी छत्तीसगढ़ गैस एजेंसी उदययपुर से 115 नग, गोरख गैस चूल्हा रिपेयरिंग, नमनाकला से 03 नग तथा प्रदीप गैस चूल्हा रिपेयरिंग शॉप, दर्रीपारा से 06 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस प्रकार कुल 124 नग गैस सिलेंडर जप्त किए गए हैं। उक्त प्रकरण में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिले के सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा सभी गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद है। गैस सिलेंडरों की आपूर्ति एवं वितरण पर नियमित रूप से निगरानी रखी जा रही है। साथ ही राज्य स्तर पर भी घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति, उपलब्धता एवं दैनिक आवश्यकता की सतत निगरानी रखने तथा अवैध भण्डारण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
किसानों को धान के बदले अन्य फसल लेने करें प्रोत्साहित समय पर और उचित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने दिए निर्देश
अम्बिकापुर, 08 सितम्बर 2025/sns/- संचालक कृषि श्री राहुल देव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सरगुजा के सभाकक्ष में खरीफ 2025 में उर्वरक व्यवस्था एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति के सम्बंध में संभागस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरगुज़ा सम्भाग के समस्त जिलों सरगुज़ा, कोरिया, एमसीएबी, बलरामपुर, जशपुर, सूरजपुर जिले के अधिकारी उपस्थित […]
युवा ही प्रदेश और देश का भविष्य हैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
बिलासपुर, 27 दिसंबर 2025/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव का बहतराई स्टेडियम में भव्य शुभारंभ किया। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स छत्तीसगढ़ 2026 का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि युवा ही देश […]
राष्ट्रीय स्तर का “आत्मनिर्भर श्रवण बाधित दिव्यांग कौशल उन्नयन शिविर” 19 से 23 दिसम्बर तक रायपुर के जैनम मानस भवन में
बीजापुर, 02 दिसम्बर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम, छत्तीसगढ़ शासन तथा महावीर इंटरकांटिनेन्टल सर्विस ऑर्गनाइजेशन, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर का “आत्मनिर्भर श्रवण बाधित दिव्यांग कौशल उन्नयन शिविर” आयोजित किया जा रहा है। निगम के संचालक मंडल द्वारा राज्य के प्रतिष्ठित संस्थान महावीर इंटरकांटिनेन्टल सर्विस ऑर्गनाइजेशन के साथ मिलकर यह आयोजन करने […]

