छत्तीसगढ़

जिले के प्रभारी सचिव ने पीएमश्री स्कूल क किया निरीक्षण

बलौदाबाजार, 13 मार्च 2026/sns/- जिले के प्रभारी एवं स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज भाटापारा स्थित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने 4 अतिरिक्त क़क्ष निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजनें एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा भी उपस्थित थे।

प्रभारी सचिव ने निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की संख्या, विद्यार्थियो की संख्या व उपस्थिति सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने प्राथमिक कशाओ में ड्राप आउट की संख्या अधिक होने पर इसे कम करने कहा। इसके साथ ही स्कूल मैदान में वृक्षारोपण,मुख्य प्रवेश द्वार में स्कूल के नाम का बोर्ड लगाने ,एसी के आउट डोर यूनिट को खिड़की से बाहर लगवाने, शौचालय की साफ -सफाई के भी निर्देश दिये। उन्होंने प्रयोशाला क़क्ष, कम्प्यूटर प्रयोग शाला लाइब्रेरी आदि का निरीक्षण किया।

प्रभारी सचिव ने 9 वीं एवं 11 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेलकूद, एवं कैरियर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगला साल बोर्ड परीक्षा का रहेगा। गर्मी की छुट्टी में अगली क्लास की तैयारी शुरू कर दें। इसके साथ ही किस क्षेत्र में कैरियर बनाना है उसकी भी तैयारी करे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ- साथ खेल- कूद भी जरुरी है। खेलकूद मानसिक रूप स्व भी फिट रखता है।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम श्यामा पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *