छत्तीसगढ़

प्रोजेक्ट राहत के अंतर्गत हितग्राही श्रीमती दशमत निषाद को सहायता राशि स्वीकृत

रायपुर, 13 मार्च 2026/sns/-जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित “प्रोजेक्ट राहत” के अंतर्गत राजस्व पुस्तक परिपत्र आरबीसी 6(4) के प्रावधानों के तहत पिछले 10 माह में कुल 95 हितग्राहियों के परिजनों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। यह पहल प्राकृतिक आपदाओं में प्रभावित परिवारों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

इसी क्रम में मृतक स्व. शंकरलाल निषाद के परिजन पत्नी श्रीमती दशमत निषाद को आरंग तहसीलदार श्रीमती ज्योति मसियारे द्वारा 4 लाख रुपए का सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

जिला प्रशासन रायपुर द्वारा प्रोजेक्ट राहत के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *