छत्तीसगढ़

“प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत  बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग

रायपुर, 13 मार्च 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज तिल्दा टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 1 एवं 2 सतभवन में 90 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम ए द्वारा प्राथमिक शाला चुना भट्टी रायपुर में 90 बच्चों की स्क्रीनिंग एवं 01 बच्चा सस्पेक्टेड, अभनपुर टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 1 एवं 2 खट्टी में 102 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम डी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र सतनामी पारा गुढ़ियारी में 76 बच्चों की स्क्रीनिंग एवं 01 बच्चा सस्पेक्टेड, धरसीवां टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला एवं मिडिल स्कूल निमोरा में 211 बच्चों की स्क्रीनिंग, आरंग टीम बी द्वारा बाल संदर्भ केंद्र रीवा में 428 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र बैजनाथपारा, छोटापारा एवं सुंदर नगर में 93 बच्चों की स्क्रीनिंग व पूरे जिले में आज कुल 1090 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।

रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज तिल्दा टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 1 एवं 2 सतभवन में 90 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम ए द्वारा प्राथमिक शाला चुना भट्टी रायपुर में 90 बच्चों की स्क्रीनिंग एवं 01 बच्चा सस्पेक्टेड, अभनपुर टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 1 एवं 2 खट्टी में 102 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम डी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र सतनामी पारा गुढ़ियारी में 76 बच्चों की स्क्रीनिंग एवं 01 बच्चा सस्पेक्टेड, धरसीवां टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला एवं मिडिल स्कूल निमोरा में 211 बच्चों की स्क्रीनिंग, आरंग टीम बी द्वारा बाल संदर्भ केंद्र रीवा में 428 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र बैजनाथपारा, छोटापारा एवं सुंदर नगर में 93 बच्चों की स्क्रीनिंग व पूरे जिले में आज कुल 1090 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *