राजनांदगांव, 12 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार नागरिकों को सही गुणवत्ता की खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती साधना चंद्राकर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के गुजराती स्वीट्स एवं मेसर्स बसंतीलाल अग्रवाल के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। गुजराती स्वीट्स से मगज लड्डू एवं मिल्क केक का नमूना तथा मेसर्स बसंतीलाल अग्रवाल से जेम्स कनफेक्शनरी एवं मिर्ची पाउडर का नमूना संकलित किया गया। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री डोमेन्द्र धु्रव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मेसर्स ईमाम एंटरप्राईजेस हल्दी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अमृतान्जल पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर का नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य के लेबल पर बैंच नंबर, विनिर्माण तिथि, एफएसएसआई लाइसेंस अंकित नहीं होने पर 429 बोरी अमृतान्जल पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर जप्त किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा संतोष किराना स्टोर्स सुरगी से गेंहू आटा का नमूना संकलित कर जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जांच के लिए संग्रहित सभी खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा मनक अधिनिमय के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा खाद्य कारोबारियों से अपने प्रतिष्ठान में सुरक्षित और सही गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ का ही विक्रय, भण्डारण, प्रदर्शन, विनिर्माण करने की अपील की गई है। नागरिक किसी भी प्रतिष्ठान पर मिलावटी या दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय का संदेह होने पर इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग की हेल्पलाईन 9340597097 पर दे सकते है।
संबंधित खबरें
दीदी के गोठ‘ रेडियो कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में प्रसारण
‘दीदी के गोठ‘ रेडियो कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में प्रसारण ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल रायपुर, 31 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एक नई और अभिनव पहल की है। ‘दीदी के गोठ‘ नामक विशेष रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण 31 अगस्त […]
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सहपरिवार सावन के प्रथम सोमवार को ऐतिहासिक भोरमदेव पदयात्रा में लिया भाग18 किलोमीटर की यात्रा कर बाबा भोरमदेव मंदिर में की विशेष पूजा और जलाभिषेक
कबीरधाम, 14 जुलाई 2025 /sns/- सावन माह के प्रथम सोमवार को जिले की ऐतिहासिक और धार्मिक आस्था से जुड़ी भोरमदेव पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कबीरधाम जिले के कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने अपनी धर्मपत्नी, पुत्र, पुत्री एवं परिवार के सदस्यों के साथ श्रद्धा और भक्ति के भाव में सराबोर होकर […]
राज्यपाल श्री रमेन डेका से भारोत्तोलन संघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
रायपुर, 11 नवंबर 2025/sns/-राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में रायपुर नगर निगम भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष डॉ. टिकेश्वर कुमार ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय 23वें भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को आमंत्रित किया।इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी श्री अशोक साहू, श्री चंद्रशेखर साहू उपस्थित थे।

