छत्तीसगढ़

आगामी दलहन, तिलहन खरीद प्रक्रिया एवं कृषकों को जोड़ेने के संबंध में बैठक आयोजित

राजनांदगांव, 11 मार्च 2026/sns/-मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित वैल्यू चेन परियोजना के तहत संचालित एफपीसी-स्वर्ण उपज महिला कृषक उत्पादक कंपनी अंतर्गत आगामी दलहन, तिलहन खरीद प्रक्रिया एवं अधिक से अधिक कृषकों को जोडऩे के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी तीन दिवस के भीतर अधिक से अधिक किसानों को प्राईस सपोर्ट स्कीम के तहत पंजीकृत करने कहा गया। बैठक में बताया गया कि योजना के तहत एफपीसी अंतर्गत दलहन-तिलहन फसलों के रूप में चना, मसूर, तुअर एवं सरसों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। नाफेड (भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड) द्वारा इस कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। बैठक में राज्य स्तर पर नाफेड से श्री संजय, उप संचालक कृषि, उप संचालक पंचायत, मण्डी सचिव, डीएमओ, मण्डी समिति के सदस्य, स्वर्ण उपज एफपीसी के सीईओ एवं एनआरएलएम के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *