राजनांदगांव, 11 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनमानस उम्मीद लेकर जनदर्शन में आते है। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समाधान शीघ्र करें। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, भू-अर्जन, अवैध अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, नजूल से संबंधित, पेंशन, राजस्व रिकार्ड दुरूस्त कराने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
‘‘गौ सेवा संकल्प महाअभियान’’ के अंतर्गत कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुंगेली, 12 अगस्त 2025/sns/- सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती जनहानि और पशुहानि की गंभीरता को देखते हुए बेसहारा एवं सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों के बेहतर प्रबंधन, सेवा और संरक्षण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में ‘‘गौ सेवा संकल्प अभियान’’ की शुरुआत की गई है। अभियान के […]
आबकारी विभाग की कार्रवाई 14 हजार से अधिक के देशी शराब जब्त
बलौदाबाजार, 17 सितम्बर 2025/sns/- सचिव सह आबकारी आयुक्त आर संगीता, कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम अवैध मदिरा पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार एवं सोमवार को टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 14800 रुपये के अवैध देशी मदिरा […]
बोड़ला से विशेष राजस्व शिविर का हुआ शुभारंभ वनांचल ग्रामों को मिल रहा त्वरित समाधान कलेक्टर गोपाल वर्मा ने किया शिविर का निरीक्षण
जिले के इन स्थानों में होगा विशेष राजस्व शिविर का आयोजन


