जांजगीर-चांपा, 11 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बलौदा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, ओटी कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली एवं उपस्थित मरीजों से बातचीत कर उपचार और सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। उन्होंने डॉक्टरों को मरीजों के बेहतर उपचार एवं संवेदनशीलता के साथ सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा बायोमेडिकल वेस्ट के समुचित प्रबंधन के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करते हुए आमजन को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने, अपने दायित्वों का गुणवत्ता के साथ निर्वहन करने तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को आवश्यक दवाइयों एवं अन्य सामग्री की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। इस दौरान सीएमएचओ डॉ अनिता श्रीवास्तव, एसडीएम अकलतरा श्री सुमित बघेल सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
प्रशिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू
बीजापुर, 26 नवम्बर 2025/sns/-डीएमएफ मद के अंतर्गत जिला बीजापुर के इच्छुक अभ्यर्थियों को छ.ग. लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सिविल सेवा परीक्षा, बैंकिंग परीक्षा, रेल्वे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग, छ.ग. व्यापम के माध्यम से ली जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण उपलब्ध कराने एवं विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक बनाकर परिणाम […]
युवा उड़ान कार्यक्रम में युवाओं को मिला प्रेरणा और मार्गदर्शन
अंबिकापुर, 22 जनवरी 2026/sns/- जिले में कला केंद्र मैदान अम्बिकापुर में आयोजित युवा उड़ान कार्यक्रम युवाओं के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन और आत्मविश्वास का सशक्त मंच साबित हुआ। कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध गणितज्ञ एवं सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री श्री आनंद कुमार तथा विश्वविख्यात लेखक श्री नीलोत्पल मृणाल ने युवाओं को सफलता, संघर्ष और जीवन […]
वन्यजीव अपराध जांच एवं अभियोजन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
बलौदाबाजार, 20 अगस्त 2025/sns/- वन्यजीव अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी अभियोजन को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को बलौदाबाजार वनमण्डल कार्यालय में दो दिवसीय वन्यजीव अपराध जांच एवं अभियोजन पर क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया । यह कार्यशाला वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के नेतृत्व में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, मध्य क्षेत्र, भोपाल […]

