राजनांदगांव, 09 मार्च 2026/sns/-भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा राजनांदगांव जिले के दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु विकासखंडों में 10 मार्च से 13 मार्च 2026 तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 10 मार्च 2026 को जनपद पंचायत भवन डोंगरगांव, 11 मार्च 2026 को मण्डी परिसर डोंगरगढ़, 12 मार्च 2026 को गांधी सभागृह राजनांदगांव एवं 13 मार्च 2026 को जनपद पंचायत छुरिया सामुदायिक भवन में मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा।उप संचालक समाज कल्याण सुश्री वैशाली मरडवार ने बताया कि मूल्यांकन शिविर के माध्यम से 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, व्हील चेयर चाईल्ड व एडल्ट, क्रेजेश एल्ब्रो, चार प्रकार की बैसाखी, वाकिंग स्टीक एडजेस्टेबल, ब्रेल केन फोल्डिग, ब्रेल किट, रोलेटर, श्रवण यंत्र, सीपीचेयर, शेल फोन, सुगम्य केन, जाय स्टीक व्हील चेयर, टीएलएम कीट 16 कैलीपर्स व कृत्रिम अंग सहित अन्य प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु चिन्हांकन किया जायेगा। विशेषज्ञों के मूल्याकन अनुसार दिव्यांगता के अनुरूप लगने वाली उपकरण शीघ्र ही उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में आवेदकों को 22500 रूपए प्रतिमाह से कम का आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवास प्रमाण पत्र, यूडीआईडी, दिव्यांगता प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं मोबाईल नंबर प्रस्तुत करना होगा। उप संचालक समाज कल्याण सुश्री वैशाली मरडवार ने पात्र दिव्यांगजनों एवं उनके पालकों को संबंधित जनपद पंचायत क्षेत्र में आयोजित मूल्यांकन शिविर में शामिल हो कर परीक्षण कराने की अपील की है।
संबंधित खबरें
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्तीदावा आपत्ति 17 अगस्त तक आमंत्रित
कोरबा, 07 अगस्त 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा ग्रामीण के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र पेण्ड्रीडीह में आगंनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 पद एवं आंगनबाड़ी केन्द्र खोखराआमा, मारगांव, केरवां, दरगा, शांतिनगर, गेंराव, ढोंगदरहा 01, छुईढोढ़ा, डूमरडीह, मसान 01, कुदमुरा 01, सिमकेंदा 02, पेंड्रीडीह और आंगनबाड़ी केन्द्र विमलता में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक कुल 14 रिक्त पदों की […]
बैंक प्राथमिकता से केसीसी प्रकरणों को दें स्वीकृति-सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव
रायगढ़, 22 अगस्त 2025/sns/- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने लीड बैंक योजनान्तर्गत जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंकिंग संस्थाओं के भागीदारी को लेकर समीक्षा की। सीईओ श्री यादव ने बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि कृषि, […]
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन 11 जुलाई तक आमंत्रित
दुर्ग, 14 जुलाई 2025/sns/- परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र-मुरूमखदान व वृन्दानगर 1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन 14 से 28 जुलाई तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई 01 (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी भिलाई) में सीधे अथवा […]

