दुर्ग, 09 मार्च 2026/sns/- जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में 19 मार्च को शाम 5 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में एजेंडा-व्यक्तिगत शौचालयों, सामुदायिक शौचालय, महतारी सदन में शौचालय निर्माण की समीक्षा, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छाग्राही मानदेय, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इकाई, बर्तन बैंक, फिकल स्लज मैनेजमेंट, सोकपिट निर्माण की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के खाते में उपलब्ध अनुपयोगी राशि के लेखा परीक्षण, वित्तीय प्रगति, स्वच्छ भारत कोष अंतर्गत चिन्हांकित ग्राम पर चर्चा, वार्षिक कार्ययोजना के अनुमोदन पर चर्चा की जाएगी। उक्त बैठक में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने कहा गया है।
संबंधित खबरें
दस या अधिक श्रमिक रखने वाले दुकानों का श्रम विभाग में कराना होगा पंजीयन
बिलासपुर, 8 जुलाई 2025/sns/- दस अथवा इससे अधिक श्रमिक व कर्मचारी नियोजित करने वाले दुकानों और संस्थाओं को श्रम विभाग में पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। श्रम विभाग के पोर्टल में 14 अगस्त 2025 तक संबंधित दुकानदार को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस तिथि के बाद पंजीयन करने पर विलंब शुल्क देना होगा।सहायक श्रम […]
नवीन पीडीएस दुकान संचालन हेतु आवेदन अब 11 नवम्बर तक
बलौदाबाजार, 11 नवम्बर 2025/sns/- बलौदाबाजार विकासखण्ड अंतर्गत सहकारी समितियों के द्वारा ग्राम पंचायत भरसेली, कोहरौद एवं अर्जुनी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन किया जाना है। दुकान हेतु लैम्प्स, प्राथमिक क़ृषि साख सहकारी समिति,वन सुरक्षा समिति, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायतों अन्य सहकारी समितियों से 6 नवम्बर से बढ़ाकर अब 11 नवम्बर 2025 […]
दावा रहित जमा राशि भुगतान हेतु जिला स्तरीय मेगा शिविर 14 नवम्बर को
दुर्ग, 07 नवंबर 2025/sns/- वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारत के 100 जिलों में दावा रहित जमा राशियों हेतु जिला स्तरीय मेगा शिविर 14 नवंबर 2025 को नगर निगम भिलाई में स्थित सभागार कक्ष क्रमांक 02 में प्रात: 11 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य में दुर्ग जिले को […]

