बलौदाबाजार, 11 नवम्बर 2025/sns/- बलौदाबाजार विकासखण्ड अंतर्गत सहकारी समितियों के द्वारा ग्राम पंचायत भरसेली, कोहरौद एवं अर्जुनी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन किया जाना है। दुकान हेतु लैम्प्स, प्राथमिक क़ृषि साख सहकारी समिति,वन सुरक्षा समिति, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायतों अन्य सहकारी समितियों से 6 नवम्बर से बढ़ाकर अब 11 नवम्बर 2025 तक आवेदन मंगाए गए है। समस्त दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा क़क्ष क्रमांक 80 में कार्यालय समय पर जमा कर सकते है।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय युवा दिवस काव्य पाठ रंगोली और भाषण प्रतियोगिताओं में दिखा बच्चों का जोश122 बच्चों ने लिया भाग विजेताओं को प्रदान किए गए मोमेंटो
रायगढ़, 13 जनवरी 2026/sns/- संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, लक्ष्मीपुर, रायगढ़ में युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गणेशचंद्र यादव, जिला प्रतिनिधि रायगढ़ एवं अन्य अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद एवं सरस्वती माता की प्रतिमा पर […]
सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिको की समस्याएं
’कोरबा, 13 जनवरी 2026/SNS/-कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग ने जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जिसमें आमजनों ने विभिन्न विषयों से संबंधित अपनी […]
दावा रहित जमा राशि भुगतान हेतु जिला स्तरीय मेगा शिविर 14 नवम्बर को
दुर्ग, 07 नवंबर 2025/sns/- वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारत के 100 जिलों में दावा रहित जमा राशियों हेतु जिला स्तरीय मेगा शिविर 14 नवंबर 2025 को नगर निगम भिलाई में स्थित सभागार कक्ष क्रमांक 02 में प्रात: 11 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य में दुर्ग जिले को […]

