छत्तीसगढ़

बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय हेतु दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 10 मार्च

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 मार्च 2026/sns/-  विकासखण्ड सारंगढ़ से 59, विकासखण्ड बिलाईगढ़ से 81 एवं विकासखण्ड बरमकेला से 35 तथा नगर पंचायत भटगांव से नियमानुसार विगत दो वर्षों से बाल विवाह का प्रकरण नहीं होने संबंधी दस्तावेज प्राप्त हुये हैं। अतः इन्हें बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय घोषित किया जा कर प्रमाण पत्र जारी करना है।

इस संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति, संस्थान को किसी प्रकार की आपत्ति हो या कोई बाल विवाह का प्रकरण संज्ञान में हो तो  वे अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 को कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) एसबीआई बैंक के सामने पटेल विला रायगढ़ रोड में कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से 5:30 बजे तक लिखित में सुसंगत दस्तावेजों के साथ दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *