बीजापुर, 09 मार्च 2026/sns/-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने रैली निकाली। इस मौके पर महिलाओं को किया गया सम्मान। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उसूर ब्लाक मुख्यालय के आवापल्ली में महिलाओ ने रैली निकाली। मिनी स्टेडियम मैदान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं महिलाओं के लिए विभिन्न खेल कुर्सी दौड़, रस्साकस्सी एवं गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को एकीकृत बाल विकास परियोजना उसूर की ओर स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने कहा कि
प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने महिलाओं की चिंता करते हुये माताओ और बहनो के लिए महतारी वंदन योजना की शुरूआत की है। इस योजना से हरेक महिलायें माताओं और बहनो को सीधा लाभ मिल रहा है। जिससे आज महिलाओं में सकारात्मक बदलाव आया है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने सक्षम ऋण योजना के तहत हितग्रहियों को चेक वितरण किया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा तेलम एजनपद उपाध्यक्ष तिरूपति पुनेम, जिला पंचायत सदस्य शंकरैया माड़वी, जनपद सदस्य अर्चना मडी, जनपद सदस्य सरस्वती सीपी, रवीना झाड़ी, सरपंच ग्राम पंचायत आवापल्ली, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, महिला एव बाल विकास परियोजना अधिकारी राजकुमार उसेण्डी के अलावा सुपरवाइज़र और बडी संख्या में महिलायें उपस्थित थे।


