अम्बिकापुर, 09 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 अंतर्गत 09 मार्च 2026 को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में संस्कृत एवं उर्दू विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहपटरा, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंदी आरा सहित अन्य केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलिबा एवं केदारपुर, सेजेस गांधीनगर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर वार्ड अम्बिकापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होना पाया गया। संस्कृत विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 8210 विद्यार्थियों में से 7958 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 252 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं उर्दू विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 80 विद्यार्थियों में से 80 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण प्रसूति वार्ड की क्षमता वृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दिए निर्देश
कवर्धा, 08 अक्टूबर 2025/sns/- कवर्धा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज जिला अस्पताल एवं आयुष पॉलीक्लिनिक भवन का निरीक्षण कर अस्पताल की वर्तमान व्यवस्थाओं, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं तथा भवन विस्तार की संभावनाओं […]
सिम्स के दन्त चिकित्सा विभाग द्वारा दुर्लभ बीमारी गोर्लिन गोल्त्ज सिंड्रोम का सफल डायग्नोसिस एवं ऑपरेशन
बिलासपुर, 14 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के दन्त चिकित्सा विभाग द्वारा दुर्लभ बीमारी गोर्लिन गोल्त्ज़ सिंड्रोम से ग्रसित व्यक्ति की बीमारी का डायग्नोसिस कर सफल ऑपरेशन किया गया। कोरबा जिले के 35 वर्षीय मरीज रमेश यादव पिछले एक से डेढ़ साल से अलग अलग जगह इलाज करवाते रहे किन्तु फिर भी उसे समुचित […]
सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर का आयोजन 19 से 25 दिसम्बर तक
राजनांदगांव, 22 दिसम्बर 2025/sns/- जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 2025 अंतर्गत 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से सुशासन को […]

