राजनांदगांव, 09 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बसंतपुर स्थित शासकीय जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के रसोईघर को निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। रसोईघर में बेहतर स्वच्छता रखने के लिए कहा। उन्होंने एएनसी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एएनसी गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित करें। उन्होंने एएनसी वार्ड में मरीजों की जागरूकता के लिए आवश्यक सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्री प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। रसोईघर में प्रतिदिन मरीजों का रजिस्टर संधारित करने तथा भोजन वितरण की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। मेजर ऑपरेशन थियेटर का स्थानांतरण निर्धारित मानकों के अनुसार स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित दवाइयों के साथ असंक्रामक रोग से संबंधित दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ऑपरेशन थियेटर में सभी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से भेंट की एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
हमारी सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी बनेः उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कर रही कार्य: वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी रायगढ़
रायगढ़, 07 अक्टूबर 2025/sns/- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज नगर निगम ऑडिटोरियम, रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 70.54 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने नगर निगम रायगढ़ अंतर्गत 43.58 करोड़ रुपये की लागत के 7 कार्यों का शिलान्यास तथा 70 लाख रुपये की […]
धान खरीदी में लापरवाही बरतने पर खरीदी प्रभारी को किया कार्य से पृथक
वेतन वृद्धि भी रोकी बलौदाबाजार, 24 जनवरी 2026/sns/- धान खरीदी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत आईसीसीसी पोर्टल से की जाने वाली निगरानी में प्राप्त अलर्ट के आधार पर धान खरीदी में लापरवाही बरतने पर पलारी उपार्जन केन्द्र के खरीदी प्रभारी पर कार्यवाही करते हुए खरीदी कार्य से पृथक कर वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दिया गया […]
छात्रों की बात, जन प्रतिनिधि के साथ संस्कृति मंत्री ने की मेडिकल छात्रों से चर्चा शेड निर्माण समेत अन्य मांगों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
अम्बिकापुर, 27 सितम्बर 2025/sns/- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर स्थित राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंह देव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित छात्रों की बात, जनप्रतिनिधि के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर चिकित्सा छात्रों से सीधा संवाद किया। मंत्री से खुले संवाद कर विद्यार्थियों ने अपनी बातें साझा कीं और उनके सकारात्मक […]


