कवर्धा, 12 मार्च 2026/sns/-जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2026 के लिए तीन महत्वपूर्ण पर्वों, त्योहारों के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा द्वारा इन तिथियों को स्थानीय अवकाश के रूप में अनुमोदित किया गया है। घोषित स्थानीय अवकाश की तिथियां निम्नानुसार हैं। श्रावण मास का प्रथम सोमवार 03 अगस्त 2026 (सोमवार) को, दशहरा (महाअष्टमी) 19 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को और भाईदूज (दीपावली) 11 नवंबर 2026 (बुधवार) को उक्त अवकाश जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में लागू रहेंगे। हालांकि, इन तिथियों में कोषालय एवं उप कोषालय यथावत खुले रहेंगे ताकि वित्तीय लेन-देन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। अपर कलेक्टर, जिला कबीरधाम द्वारा इस आदेश को विधिवत जारी कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
बटाउपाली ब और बंजारी में व्यापारी के गोदाम से अवैध धान जब्त
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 नवंबर 2025/sns/-सारंगढ़ तहसील के ग्राम बटाउपाली ब में मंडी के पंजीकृत फर्म दिलीप अग्रवाल के दुकान परिसर में धान मात्रा 127 बोरी (50.80 क्विंटल) एवं ग्राम बंजारी में अनुपम खूंटे के दुकान परिसर में धान मात्रा 312 बोरी (124 क्विंटल) अवैध होने के कारण मंडी अधिनियम के तहत जप्ती प्रकरण बनाया गया।जांच दल […]
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध बांग्लादेशी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि अथवा पहचान पर संदेह हो तो वे तुरंत टोल फ्री नम्बर पर संपर्क करें
जांजगीर-चांपा, 26, जून 2025/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1800-233-1905 जारी किया गया है, जो 24 घंटे और सप्ताह के […]
बाढ़ से निपटने जिले में 25 सितंबर को मॉक ड्रिल
मोहला, 23 सितंबर 2025/sns/- जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी में आगामी 25 सितंबर को प्रात: 10 बजे शिवनाथ नदी, अं.चौकी में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा […]

