राजनांदगांव, 09 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बसंतपुर स्थित शासकीय जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के रसोईघर को निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। रसोईघर में बेहतर स्वच्छता रखने के लिए कहा। उन्होंने एएनसी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एएनसी गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित करें। उन्होंने एएनसी वार्ड में मरीजों की जागरूकता के लिए आवश्यक सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्री प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। रसोईघर में प्रतिदिन मरीजों का रजिस्टर संधारित करने तथा भोजन वितरण की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। मेजर ऑपरेशन थियेटर का स्थानांतरण निर्धारित मानकों के अनुसार स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित दवाइयों के साथ असंक्रामक रोग से संबंधित दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ऑपरेशन थियेटर में सभी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से भेंट की एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
अवैध धान परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने जिला प्रशासन की सतत मॉनिटरिंगसभी अंतर्राज्यीय एवं आंतरिक चेक पोस्टों पर 24×7 रखी जा रही कड़ी निगरानी
रायगढ़, 27 नवम्बर 2025/sns/- जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर सभी अंतर्राज्यीय एवं आंतरिक सीमाओं पर बनाये गए 25 चेकपोस्ट पर चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। भुईंयापाली, बेलरिया, लारा, रेंगालपाली, एकताल, जमुना, […]
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनेगी उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद श्रमिक परिवार के बच्चों के लिए लागू की गई है योजना मिलेगा नि:शुल्क आवासीय शिक्षा का लाभ
रायगढ़, 30 जुलाई 2025/sns/- श्रमिक परिवारों के बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु श्रम विभाग द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के पहले दो बच्चों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कक्षा छठवीं में प्रवेश दिलाकर बारहवीं तक की […]
सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय निर्माण के दौरान ही फील्ड में जाकर नियमित निरीक्षण करें अधिकारी, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट टेंडर से अवॉर्ड तक पूरी प्रक्रिया की समय-सीमा तय करने के निर्देश आधुनिक डिजाइन और तकनीक से हों शासकीय भवनों का निर्माण रायपुर […]

