बलौदाबाजार, 07 मार्च 2026/sns/- जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु रोजगार कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में 11 मार्च 2026 को निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा प्राप्त रिक्त पदों के लिये प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) बलौदाबाजार द्वारा एलआईसी अभिकर्ता के 100 पद, योग्यता 10वीं से उच्च, उम्र 18 से 50 वर्ष, वेतन 7000 एवं कमीशन, कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार होगा। अलर्ट सेक्युरिटी रायपुर द्वारा सेक्युरिटी गार्ड के 50 पद, योग्यता 8वीं से उच्च, वेतन 10000 से 13000 हजार, असिस्टेंट सुपरवाइजर के 20 पद, योग्यता 12वीं से स्नातक, वेतन 10000 से 13000 हजार, अनुभव 01 वर्ष सेक्युरिटी सुपरवाइजर के 08 पद, योग्यता स्नातक एवं उच्च, वेतन 13000 से 16000 हजार, अनुभव 02 वर्ष, टेंडर के 02 पद योग्यता स्नात्कोत्तर, वेतन 10000 से 15000 हजार अनुभव दो वर्ष, मार्केटिंग के 04 पद, योग्यता स्नातक से स्नातकोत्तर, अनुभव 02 वर्ष, वेतन 20000 से 25000 हजार पदानुसार देय होगा उम्र 20 से 45 वर्ष कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, छत्तीसगढ़ होगा। प्लेसमेंट कैम्प सुबह 11बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रोजगार कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में आयोजित किया जायेगा। प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के लिये आवेदक का जिला रोजगार पंजीयन एवं रोजगार हेतु ऑनलाईन आवेदक अनिवार्य है। प्लसेेमेंट कैम्प में समस्त प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित आवेदक स्वयं की व्यवस्था के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. 07727-299443 से सम्पर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
13 जनवरी को प्लेसमंेट कैम्प का आयोजन
कवर्धा, 08 जनवरी 2026/sns/-कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है। उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 13 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें […]
शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 02 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर, 21 अगस्त 2025/sns/- खाद्य अधिकारी ने बताया कि संत मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 04 में शासकीय उचित मूल्य दुकान क्र. 391001026 क्षितिज खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति, शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 391001064 में संलग्न है, जिसका आबंटन किया जाना है। पी.डी.एस. दुकान क्रमांक 391001026 के नवीन आबंटन के लिए संचालन […]
पेेंशनरों की सुविधा हेतु डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 हुआ लागू
दुर्ग, 11 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में पेंशनरों के लिए “डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0” का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु जिले के समस्त प्रमुख बैंकों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में जिला कोषालय, दुर्ग द्वारा भारतीय […]

