कांकेर, 07 मार्च 2026/sns/-नगरपालिका परिषद कांकेर में भारतीय जनता पार्टी की परिषद के गठन का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर आज शहर में उत्सव का माहौल रहा। 6 मार्च 2025 को मिली ऐतिहासिक जनमत की जिम्मेदारी के 365 दिन पूरे होने पर भाजपा शहर मंडल द्वारा ‘ऊपर नीचे रोड’ स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक आशाराम नेताम, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन एवं समस्त पार्षदगणों ने नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और हलवा-पूरी का प्रसाद वितरण किया।
जनता का आभार और विकास का संकल्प:
नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने भावुक होते हुए कहा, “111 वर्षों के कांग्रेस दबदबे को तोड़कर जनता ने जो विश्वास हम पर जताया, यह एक वर्ष उसी विश्वास को विकास में बदलने का रहा है। ट्रिपल इंजन की सरकार के मार्गदर्शन में हम अन्नपूर्णापारा मुक्तिधाम से लेकर शहर की गलियों तक का कायाकल्प कर रहे हैं।”
विस्तृत निर्माण कार्यों का विवरण (प्रमुख स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्य):
| क्र. | कार्य का विवरण | अनुमानित लागत (लाख ₹ में) |
|—|—|—|
| 1 | नालंदा परिसर: सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन निर्माण | 471.00 लाख
| 3 | दुधावा तालाब (स्वीकृति प्राप्त ): पाथवे, टॉयल, बोटिंग और चौपाटी निर्माण | 470.00 |
| 4 | अधोसंरचना मद: विभिन्न वार्डों में 24 नग सीसी सड़क/आरसीसी नाली/हाईमास्ट लाइट | 145.67 |
| 5 | 15वां वित्त: शहर के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ आरसीसी नाली निर्माण | 114.89 |
| 6 | नया कम्युनिटी हॉल: भवन का जीर्णोद्धार कार्य | 119.64 |
| 7 | स्मार्ट क्लासरूम: प्राथमिक/माध्यमिक कन्या शाला भवन निर्माण | 295.23 |
| 8 | राशन दुकान निर्माण: 5 वार्डों (अलबेलापारा, शिवनगर आदि) में उचित मूल्य दुकान-सह-गोदाम | 63.75 |
| 9 | मुक्तिधाम जीर्णोद्धार: अन्नपूर्णापारा मुक्तिधाम एवं पाथवे निर्माण (डी.एम.एफ.) | 25.00 |
| 10 | पेयजल व्यवस्था: जनकपुर, अघन नगर एवं राजापारा में पानी टंकी व सम्पवेल | 138.31 |
इसके अतिरिक्त शहर के तालाबों का सौंदर्यीकरण, नया बस स्टैंड परिसर में सीसी टॉप, घड़ी चौक सौंदर्यीकरण और महिला समूहों के लिए भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रगति पथ में हैं।
आयोजन में प्रमुख रूप से कांकेर विधानसभा के विधायक आशाराम नेताम जी, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश जैन, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा (राज्य मंत्री दर्जा), मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक, नगरपालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव,,पार्षद हितेंद्र खटवानी, टिकेन्द्र ठाकुर, शंकुतला जैन, उगेश्वरी उइके, मीरा सलाम, चित्ररेखा जैन, मंजू सारथी,विरेन्द्र साहू, विकास अंभोरे, चन्द्रलोक ठाकुर, दिलीप जायसवाल, राजा देवनानी, वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप जायसवाल, बृजमोहन तिवारी, गिरधर यादव, दीपक खटवानी, नीलू तिवारी, राकेश शर्मा , हिमांशु कोठारी, विजय लक्ष्मी कौशिक, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, सपन श्रीवास्तव, तनूज ठाकुर अनूप शर्मा, नीलकंठ चन्द्रोल, राजेन्द्र मिश्रा, अविनाश नेगी, प्यारी साहू, लक्ष्मी साहू, ईश्वर कावड़े, राजीव लोचन सिंह, छत्र प्रताप दुग्गा, सुरेन्द्र गुप्ता, पंकज कौशिक , स्मृति कौशिक, मंजु गुप्ता, नितिन दवे, मोहन सेनापति, अंजु नेगी, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, हर्षा कोठारी, मोन्टी खटवानी, पद्मनी साहू , आरोही यादव, साध ही बड़ी संख्या मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, नगरपालिका के कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित थे

