दुर्ग, 27 फरवरी 2026/sns/- माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी 12वीं परीक्षा 2026 के अंतर्गत 27 फरवरी 2026 को आयोजित जीवविज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन दुग्ध, प्रौद्योगिकी मत्स्य कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व विषय पेपर के दौरान जिले के 05 उड़नदस्ता दल द्वारा 25 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी केन्द्र में अनुचित साधन का उपयोग नहीं पाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार श्री अरविन्द कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 09 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141030 सेजस जेवरा सिरसा, 141078 नंनकट्ठी, 141085 क. धमधा, 141084 बा. धमधा, 141100 बरहापुर, 141088 सेजस पेंड्रावन, 141107 सेजस नंदनी खुदंनी, 141111 गिरहोला, 141091 सेमरिया 141047 शामिल है। डॉ. पुष्पा पुरूषोत्तम जिला नोडल अधिकारी द्वारा 06 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141047 बी.एस.पी.क. खुर्सीपार, 142143 सरस्वती शिशु मंदिर सेक्टर 04, 141042 भिलाई विद्यालय सेक्टर 02, 141015 शा.उ.मा.वि.मरोदा टैंक भिलाई, 141010 सेजस रिसाली, 141016 रुआबांधा शामिल है। श्री विनोद कुमार शुक्ला विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 04 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141011 सेजस खुर्शीपार, 142013 निर्मला रानी, 142073 सरस्वती विहार हाउसिंग बोर्ड, 141013 कुरूद शामिल है। श्री डी.के. देवांगन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन द्वारा 04 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141138 ओदरागहन, 142146 जागृति बटरेल, 141136 सेजस बेलहारी, 141119 सेजस जामगांव आर. शामिल है। श्री अथर्व शर्मा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा द्वारा 02 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141097 लिटिया, 141102 चीचा शामिल है।
संबंधित खबरें
बैगा ग्राम राजक में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन जनजागरण शिविर आयोजित
मुंगेली, 14 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के लोरमी विकासखण्ड स्थित दूरस्थ वनांचल बैगा ग्रामों में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन जनजागरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दौरान गांव के लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाई एवं परामर्श दिया जाता है। इसी कड़ी में बैगा ग्राम राजक […]
चौराभांठा मध्यान्ह भोजन प्रकरण में कड़ी कार्रवाईप्रधान पाठक निलंबित स्व-सहायता समूह बदला गया, मध्यान्ह भोजन प्रभारी की असंचयी प्रभाव से दो वेतनवृद्धि रोकी
जांजगीर-चांपा, 17 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में चौराभांटा शासकीय पूव माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में लापरवाही प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौराभांठा की प्रधान पाठक श्रीमती किरण लता शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।प्रकरण […]
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी पर निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने किया सम्मानित
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी पर निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने किया सम्मानित रायपुर, 24 दिसंबर 2025/कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउन हॉल में नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता ’“भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और उनके सपनों का भारत”’ के अंतर्गत आज पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित […]

