दुर्ग, 27 फरवरी 2026/sns/- शासकीय नवीन महाविद्यालय, बोरी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियां को सम्मानित करने हेतु किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जितेंद्र साहू (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ तेल धनी विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन शर्मा जी (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग) ने समारोह की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि श्री जितेंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को परिश्रम अनुशासन एवं नवाचार को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए कहां की युवा शक्ति हैं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अवसर उपलब्ध कराने हेतु शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की। अति विशिष्ट अतिथि श्री पवन शर्मा ने महाविद्यालय की प्रगति की शरण करती हुई विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों एवं शैक्षणिक उपलब्धियां के संतुलन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमर तलत ने की। उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियो एवं नवाचारों तथा भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इसके उपरांत विभिन्न विषयों एवं विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जन भागीदारी प्रबंध समिति के सदस्य गण, ग्राम क्षेत्र के सरपंच गण, सामाजिक कार्यकर्ता, पालकगण, एलुमनी के प्रतिनिधि एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि प्राध्यापक ,कर्मचारी गण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री मोहित कुमार एवं डॉ भारती साहू द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
संबंधित खबरें
भू-अर्जन की प्रक्रिया में प्रभावित ग्रामीणों के परिसंपत्तियों के मूल्यांकन और मुआवजा भुगतान में आएगी पारदर्शिता गाँव के मूल निवासियों को मिलेगा लाभ
कोरबा, 25 सितम्बर 2025/sns/- भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनियाँ एस.ई.सी.एल. कोरबा, गेवरा, कुसमुण्डा एवं दीपका विस्तार परियोजना अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में खनन व उससे संबंधित गतिविधियों के लिए अर्जन की प्रक्रिया कोल बियरिंग एक्ट 1957 के तहत पूर्ण की जाती है। उक्त कंपनियों द्वारा कोल बियरिंग एक्ट के […]
पीएम आशा योजना के तहत किसानों का पंजीयन 28 तक
बिलासपुर, 20 फरवरी 2026/sns/-जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना (पी.एम. आशा योजना) के तहत प्राईस सपोर्ट स्कीम अन्तर्गत किसानों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल में किया जाना है। योजना अन्तर्गत रबी विपणन वर्ष 2026-27 में चना, मसूर, एवं सरसों फसलों की बुवाई करने वाले किसान अपना पंजीयन 28 फरवरी 2026 तक करवा सकते […]
रजत जयंती अवसर पर 121 वरिष्ठजनों का सम्मान एवं 729 जीवन सहायक उपकरणों का वितरण
कोरबा, 26 दिसंबर 2025/sns/-रजत जयंती के अवसर पर वरिष्ठजनों के सम्मान एवं सहयोग के उद्देश्य से जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग तथा जनपद पंचायत कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार की कम्पनी जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सीएसआर कार्यक्रम अंतर्गत निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन भारत भवन, भैसमा में किया […]

