बलौदाबाजार, 24 फ़रवरी 2026/sns/-बाबा गुरू घासीदास ज़ी की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी में 22 से 24 फ़रवरी 2026 तक तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेला में प्रशासन द्वारा प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित कर स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए श्रद्धालुओं को इको फ्रैंडली कैरी बैग वितरित किया गया। इसके साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित दोना-पत्तल में भंडारा स्थलों पर भोजन परोसने पर जोर दिया गया। इस पहल से प्लास्टिक मुक्त गिरौदपुरी मेला का सन्देश दिया गया। तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेला के दौरान मेला परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिये स्वच्छाग्रहियों एवं सफाई कर्मियों लगभग 550 की ड्यूटी लगाई गई थी। मेला परिसर में 24 घण्टे साफ -सफाई हेतु स्वच्छाग्रहियों एवं सफाई कर्मियों ने बीड़ा उठाया था। इसके साथ ही पूरे मेला परिसर में जगह-जगह डस्टबीन भी रखे गए थे ताकि कचरा इधर उधर न फैले। कार्य के प्रति उनके समर्पण से मेला परिसर 24 घण्टे स्वच्छता देखने को मिली। जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष मेले में सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं में काफी इजाफा किया गया था जिससे श्रद्धालुओं को काफ़ी सुविधा हुईं और यहां से श्रद्धालु सुखद अनुभूति लेकर वापस गए।
संबंधित खबरें
भारतीय डाक विभाग द्वारा 10 से 13 सितंबर तक विशेष दुर्घटना बीमा शिविर
बिलासपुर, 09 सितम्बर 2025/sns/- जिले के सभी डाकघरों में 10 से 13 सितंबर 2025 तक डाक विभाग (इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) द्वारा विशेष दुर्घटना बीमा शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग के नागरिक मात्र 350 से 750 वार्षिक प्रीमियम पर 5 लाख से लेकर […]
कृषक उन्नति योजना से बदली ग्राम कछार के किसान आनंद सिंह कंवर की तकदीर
कोरबा, 9 जनवरी 2026/sns/- जिले के कोरबा ब्लॉक के ग्राम कछार निवासी किसान आनंद सिंह कंवर की सफलता की कहानी आज कई किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है। 6 एकड़ कृषि भूमि के मालिक आनंद सिंह बताते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों ने उनकी कृषि आय और […]
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बस्तर पंडुम 2026 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों की ली समीक्षा
जगदलपुर, 03 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने सोमवार की शाम जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में बस्तर पंडुम 2026 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए गए दायित्वों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए तैयारियों को समय-सीमा में […]

