छत्तीसगढ़

कर्मियों को दी गई ई-ऑफिस, ईएचआरएमएस, स्पैरो व आईगॉट की ट्रेनिंग

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 फ़रवरी 2026/sns/- डिजिटल कार्य प्रणाली के सुचारु संचालन और डिजिटल कार्य कुशलता के लिए जिला प्रशासन के द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में ई- ऑफिस, ईएचआरएमएस, स्पैरो पोर्टल एवम आईगॉट का प्रशिक्षण आयोजित किया  गया जिसमें संबंधित प्रदर्शन के साथ विषयों की विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत, एनआईसी द्वारा निर्मित ऑनलाइन फीडबैक मॉड्यूल के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपना फीडबैक डिजिटल रूप में प्रदान किया। यह मॉड्यूल प्रशिक्षण की गुणवत्ता, सामग्री, प्रशिक्षक की दक्षता एवं समग्र संतुष्टि के मूल्यांकन हेतु विकसित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *