अंबिकापुर, 24 फरवरी 2026/sns/- जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सरगुजा द्वारा मंगलवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता संस्कृति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ इनोवेशन एवं स्टार्टअप प्रमोशन पॉलिसी 2025-30 एवं औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के प्रावधान अंतर्गत प्रक्रिया, अनुदान, छूट एवं रियायतों संबंधी जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुत की गई। स्टार्टअप शिविर में लगभग 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक श्री अश्विनी शुक्ला एवं सहायक प्रबंधक श्री संदीप पन्ना, आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य श्री चन्देश्वर सिंह पैंकरा, कार्यक्रम समन्वयक एवं ट्रेनिंग सेल प्रभारी माधुरी पाठक आदि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
पीएम मोदी ने किया प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ पीएम मोदी के कार्य क्रम में वेबकास्ट के माध्यम से शामिल हुए किसान
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 अक्टूबर 2025/sns/-भारत सरकार ने कृषि उत्पादकता और ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत 100 आकांक्षी कृषि ज़िलों की घोषणा की है । कृषि को आसान, आधुनिक और अधिक लाभदायक बनाने के लिये केंद्रीय बजट 2025 में इस योजना का घोषणा किया ए है । […]
आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित मुख्यमंत्री श्री सायअंबागढ़ चौकी को राजस्व अनुविभाग बनाने तथा ऑडिटोरियम निर्माण
रायपुर, 03 दिसंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। मुख्यमंत्री आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंबागढ़ चौकी में आयोजित जनजाति गौरव दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह […]
नई दिशा अभियान के तहत नशामुक्ति कार्यक्रम का आयोजन
बलौदाबाजार,13 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में समाज कल्याण विभाग द्वारा दाऊ कल्याण शासकीय महाविद्यालय बलौदाबाजार में सोमवार को नई दिशा अभियान के तहत नशे से मुक्ति हेतु जागरूकता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभाव एवं नशे से होने वाली परेशानियों के बारे में छात्रों को अवगत कराया […]


