राजनांदगांव, 22फरवरी 2026/sns/-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीईटीओ, विकासखण्ड डाटा मैनेजर एवं कनिष्ठ सचिवीय सहायक, समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों के जिला सलाहकार शामिल हुए। सीएमएचओ ने सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रत्येक बुधवार योग शिविर लगाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने कहा। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को प्रति दिवस दूरभाष के माध्यम से स्वास्थ्य की जानकारी लेने एवं आवश्यक दवाई उपलब्ध कराने तथा नि:शुल्क सोनोग्राफी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव बढ़ाने, फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत मास ड्रग एडमिनेस्ट्रेशन अभियान, आधार बेस उपस्थिति, आभा आईडी बनाने, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, टीकाकरण सहित अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की।
संबंधित खबरें
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में जिम का किया लोकार्पण
राजनांदगांव, 17अक्टूबर 2025/sns/- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव प्रवास के दौरान अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में जिम की फ्लोरिंग एवं जीर्णोद्धार कार्य व सामग्री का लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित […]
प्रकरणों के सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश
कोरबा, 27 नवम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज तहसील कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली तथा चलित नस्ती एवं न्यायिक अभिलेखों के संधारण की स्थिति का अवलोकन किया। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों जैसे नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, […]
भेलवाटिकरा में आयुष मेला 25 जून को
रायगढ़, 25 जून 2025/sns/- विकास खण्ड रायगढ़ के भेलवा टिकरा में आयुष विभाग द्वारा वृहत शिविर का आयोजन 25 जून को किया जाएगा। जिसमें आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के अनुभवी डॉ. द्वारा नि:शुल्क इलाज कर दवाई वितरण किया जाएगा। शिविर में रक्त परीक्षण, काढ़ा वितरण, आयुर्वेद संबंधी विभिन्न प्रकार के पाम्पलेट वितरण किया जाएगा। आयुष विभाग […]

