अंबिकापुर, 20 फरवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सरगुजा संभाग में सामूहिक दवा सेवन (MDA) गतिविधि संचालित की जा रही है। इस अभियान के तहत् सरगुजा, सूरजपुर एवं जशपुर कृ तीनों जिलों के कुल 18 विकासखण्डों में योग्य जनसमुदाय को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जा रही है। सामूहिक दवा सेवन अभियान के अंतर्गत अब तक सरगुजा जिले में 4,46,573, सूरजपुर जिले में 2,27,765 तथा जशपुर जिले में 4,50,819 लोगों को DOT पद्धति (दवा प्रशासक के समक्ष सेवन) से दवा का सेवन कराया जा चुका है। संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग डॉ. अनिल शुक्ला ने बताया कि यह अभियान 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत ट्रिपल ड्रग थेरेपी (Triple Drug Therapy) के अंतर्गत डीईसी (DEC), एल्बेन्डाजोल एवं आईवरमेक्टीन की दवाएं दी जा रही हैं। ये दवाएं फाइलेरिया बीमारी की रोकथाम के लिए अत्यंत प्रभावी एवं पूर्णतः सुरक्षित हैं। उन्होंने संभाग के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य विभाग की टीम के समक्ष दवा का सेवन कर अभियान को सफल बनाएं तथा सरगुजा संभाग को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करें। वर्तमान में संभाग में हाथीपांव (फाइलेरिया) से पीड़ित मरीजों को घरेलू रोग प्रबंधन किट उपलब्ध कराते हुए प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उन्हें राहत मिल सके। साथ ही हाइड्रोसील से ग्रसित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन भी कराया जा रहा है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत दशोदा को सिर्फ एक घर नहीं खुशियों का जहान मिला
राजनांदगांव, 09 अक्टूबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री आवास योजना सिर्फ एक योजना नहीं ख्वाबों, विचारों और अरमानों को शिद्दत से हकीकत में तब्दील करने की जिजीविषा है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के घर की सुरक्षा से जीवन में आमूलचूल परिवर्तन आ रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सिर्फ एक घर नहीं, […]
जब हम मिट्टी में मिल रहे हो तो ये मिट्टी भी रोये इस धरती की – सुश्री रुबिका लियाकत
रायपुर साहित्य उत्सव में वरिष्ठ पत्रकार सुश्री रुबिका लियाकत हुईं शामिल रायपुर 24 जनवरी 2026/sns/- रायपुर साहित्य उत्सव के दूसरे दिन अभिनव नीरव मंडल के प्रथम सत्र में विचारोत्तेजक संवाद और सारगर्भित विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आईं वरिष्ठ पत्रकार रुबिका लियाकत एवं छत्तीसगढ़ साहित्य मंडल के अध्यक्ष श्री शशांक […]
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में “राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह” के अवसर पर आज तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में “राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह” के अवसर पर आज तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन ग्रीन ट्रांसफॉर्मेशन एवं ऊर्जा संरक्षण पर हुई विस्तार से चर्चा बिलासपुर – 12 दिसंबर 2025 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ऊर्जा संरक्षण और हरित तकनीकों के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है और भविष्य में भी सतत […]

