अंबिकापुर, 20 फरवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सरगुजा संभाग में सामूहिक दवा सेवन (MDA) गतिविधि संचालित की जा रही है। इस अभियान के तहत् सरगुजा, सूरजपुर एवं जशपुर कृ तीनों जिलों के कुल 18 विकासखण्डों में योग्य जनसमुदाय को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जा रही है। सामूहिक दवा सेवन अभियान के अंतर्गत अब तक सरगुजा जिले में 4,46,573, सूरजपुर जिले में 2,27,765 तथा जशपुर जिले में 4,50,819 लोगों को DOT पद्धति (दवा प्रशासक के समक्ष सेवन) से दवा का सेवन कराया जा चुका है। संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग डॉ. अनिल शुक्ला ने बताया कि यह अभियान 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत ट्रिपल ड्रग थेरेपी (Triple Drug Therapy) के अंतर्गत डीईसी (DEC), एल्बेन्डाजोल एवं आईवरमेक्टीन की दवाएं दी जा रही हैं। ये दवाएं फाइलेरिया बीमारी की रोकथाम के लिए अत्यंत प्रभावी एवं पूर्णतः सुरक्षित हैं। उन्होंने संभाग के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य विभाग की टीम के समक्ष दवा का सेवन कर अभियान को सफल बनाएं तथा सरगुजा संभाग को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करें। वर्तमान में संभाग में हाथीपांव (फाइलेरिया) से पीड़ित मरीजों को घरेलू रोग प्रबंधन किट उपलब्ध कराते हुए प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उन्हें राहत मिल सके। साथ ही हाइड्रोसील से ग्रसित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन भी कराया जा रहा है।
संबंधित खबरें
टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप से धान विक्रय हेतु किसानों के लिए जारी होगा टोकन
राजनांदगांव, 11 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के पंजीकृत किसानों को धान खरीदी हेतु टोकन जारी करने की प्रक्रिया के व्यवस्थित प्रबंधन हेतु टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप विकसित किया गया है। इस एप की सहायता से प्रत्येक किसान स्वयं निर्धारित तिथि पर संबंधित खरीदी केन्द्र में धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकते […]
रजत जयंती महोत्सव पर आयुष विभाग की पहल जागरूकता रैली औषधि वितरण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
रायगढ़, 19 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा जिलेभर में स्वास्थ्य जागरूकता और नि:शुल्क चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य आमजन को आयुर्वेद, होमियोपैथी एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्व से जोडऩा और […]
बालिका की सुरक्षा सम्मान और सशक्तिकरण नैतिक और संवैधानिक कर्तव्य मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा
रायपुर, 26 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने कहा है कि बालिका की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना केवल विधिक जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि नैतिक और संवैधानिक दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि बालिका के लिए सुरक्षित वातावरण केवल उसे अपराध से बचाने तक सीमित नहीं है, […]


