राजनांदगांव, 20 फरवरी 2026/sns/- भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसके तहत अग्निवीर पुरूष जनरल, तकनीकी, लिपिक व स्टोरकीपर, ट्रैडमैन दसवीं उत्तीर्ण, ट्रैडमैन आठवीं उत्तीर्ण, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाईन कॉमन एंट्रेेंस एग्जाम 1 जून से 10 जून 2026 तक होने की संभावना है। इस संबंध में अन्य जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री साय ने कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्रबाहु चौक नामकरण प्रवेश द्वार सह उद्यान निर्माण का किया भूमिपूजन
कोरबा, 10 अक्टूबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अपने प्रवास के दौरान कटघोरा के ़ कसनिया मोड में भगवान सहशस्त्रबाहु चौक नामकरण, मूर्ति स्थापना, कल्चुरी स्वागत द्वार सह उद्यान निर्माण हेतु भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर चौक में मूर्ति स्थापना हेतु भूमिपूजन किया। उन्होंने चौक नामकरण, मूर्ति स्थापना एवं भूमिपूजन […]
भोरमदेव विद्यापीठ के होनहारों ने बढ़ाया मान राज्य स्तरीय पर चौथी रैंक हासिल कर हुए चयनित
कवर्धा, 15 अक्टूबर 2025/sns/- कवर्धा जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारियों के लिए संचालित भोरमदेव विद्यापीठ अब जिले के प्रतिभागियों की तैयारियों के लिए मजबूत आधार बन कर उभर रहा है। यहां परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के अनुसार मिल रहे मार्गदर्शन और सटीक रणनीति से छात्रों की तैयारी न केवल बेहतर हो रही है […]
पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं – राज्यपाल श्री डेका
रायपुर, 06 फरवरी 2026/sns/-राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज राजभवन में 6 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की पहचान भले ही अलग-अलग हो लेकिन इन सब की आत्मा एक भारत में है। केन्द्र सरकार […]


