जांजगीर-चांपा, 20 फरवरी 2026/sns/- पंचायत संचालनालय अंतर्गत राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत जिले में रिक्त संविदा पदों जिला समन्वयक एवं संकाय सदस्य पद पर भर्ती हेतु 15 जनवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों का चयन समिति द्वारा जांच उपरांत पात्र-अपात्र की अनंतिम सूची जारी किया गया है। जिसका दावा आपत्ति 05 मार्च 2026 तक कार्यालयीन सायं 5 बजे तक स्वीकार किये जाएंगे। उक्त पात्र अपात्र की सूची वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in/ तथा जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सूचना पटल से प्राप्त किए जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में टोल फ्री नंबर 07755-299049 जारी
मुंगेली, 29 नवंबर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 की संदर्भ तिथि पर निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में कार्यों की सतत निगरानी एवं त्वरित समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन […]
आस्था ने छुआ हृदय: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रामनामी समाज के प्रतिनिधियों की आत्मीय भेंट
आस्था ने छुआ हृदय: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रामनामी समाज के प्रतिनिधियों की आत्मीय भेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर साझा किया यह भावनात्मक पल रायपुर 2 नवंबर 2025/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रामनामी समाज के बीच आत्मीय संवाद का एक वीडियो देश में तेजी से वायरल हुआ है । इस […]
बस्तर ओलम्पिक में अदम्य साहस की मिसाल बनी व्हील चेयर दौड़
जगदलपुर, 15 दिसम्बर 2025/sns/- संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक के समापन से पूर्व आयोजन स्थल पर एक ऐसा भावनात्मक और प्रेरणादायी क्षण देखने को मिला, जिसने उपस्थित हर व्यक्ति को भीतर तक झकझोर दिया। माओवादी बारूदी सुरंगों की चपेट में आकर अपने पैर गंवा चुके साहसी प्रतिभागियों की विशेष व्हील चेयर दौड़ का आयोजन किया गया, […]

