बिलासपुर, 20 फरवरी 2026/sns/-जिले में संचालित शासकीय विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में अध्ययनरत 1लीं से 7वीं, 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी गई है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली से चौथी कक्षा की वार्षिक परीक्षा 27 मार्च से, छठवीं, सातवीं, नवमी एवं ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा 25 मार्च से प्रारंभ होगी। नवमी एवं ग्यारहवीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक वहीं शेष कक्षाओं की परीक्षा 9 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। कक्षाओं के अनुरूप वार्षिक परीक्षा का समय भिन्न-भिन्न निर्धारित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देशित किया है कि सभी विषयों की प्रयोजना कार्य 5 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें। परीक्षा उपरांत विषयवार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करें एवं मध्यान्ह भोजन का सुचारू रूप से संचालन हो।
संबंधित खबरें
जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं
रायगढ़, 14 अक्टूबर 2025/sns/- जिला कलेक्टोरेट में आज साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में आज अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे आमजनों की समस्याओं, मांगों और शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। जनदर्शन में पीएम आवास, राजस्व, राशन कार्ड, सामाजिक […]
जनदर्शन दो मत्स्य पालकों को केसीसी योजना के तहत मिला 04 लाख से अधिक का चेक
मुंगेली, 16 जुलाई 2025/sns/- जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने पथरिया विकासखण्ड के दो मत्स्य पालकों को केसीसी […]
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कलेक्टर ने ली प्रेसवार्ता
सुकमा, 30 अक्टूबर 2025/sns/-भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत राज्यभर में मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में बुधवार […]

