अंबिकापुर, 20 फरवरी 2026/sns/- अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्बिकापुर द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड अम्बिकापुर के शासकीय उचित मूल्य दुकानों हेतु नवीन राशन दुकानोें का आबंटन किया जाना है। जिसमें विकासखण्ड अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत रनपुरखुर्द के आश्रित ग्राम तकियापारा, ग्राम पंचायत खैरबार के आश्रित ग्राम गाडाघाट/बदुलापारा मछिन्दपारा, ग्राम पंचायत घंघरी के आश्रित ग्राम आसडांड/कोरवापारा, ग्राम पंचायत सखौली के आश्रित ग्राम बरकेला, ग्राम पंचायत कांतिप्रकाशपुर के आश्रित ग्राम ठीर्रीकोना एवं ग्राम पंचायत चठिरमा के आश्रित ग्राम बढ़नीझरिया हेतु शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए इच्छुक एजेंसी से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस हेतु जो छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के अंतर्गत संचालन हेतु पात्र हैं, वे अपना आवेदन पत्र विहित प्रारूप में सम्पूर्ण विवरण एवं दस्तावेज यथा पंजीयन प्रमाण पत्र, प्रस्ताव, कार्यवाही पंजी, बैंक पासबुक का विवरण, आधार कार्ड की सत्यापित प्रति के साथ आवेदन पत्र 06 मार्च 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अम्बिकापुर में जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बीजापुर, 26 सितम्बर 2025/sns/ – छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर आदेश में निहित प्रावधानों के अंतर्गत वाहन दुर्घटना में वीरू साहू का मृत्यु होने के फलस्वरूप मृतक के पिता आवेदक श्री लक्ष्मण साहू को छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार 25 हजार रूपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।
सुकमा में धूमधाम से मनेगा श्राष्ट्रीय युवा दिवस श्रैली और प्रतियोगिताओं के जरिए युवा शक्ति का होगा प्रदर्शन
सुकमा, 12 जनवरी 2026/sns/- स्वामी विवेकानंद की जयंती के पावन अवसर पर आगामी 12 जनवरी 2026 को जिले में श्राष्ट्रीय युवा दिवसश् का गरिमामय आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक […]
प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल वृक्षा रोपण और सायकल वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल
महासमुंद, 29 सितंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल आज महासमुंद जिले के सराईपाली क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सराईपाली विकासखंड के ग्राम मोहंदा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही उन्होंने स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण भी किया। प्रभारी […]

