सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 फरवरी 2026/sns/- सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर द्वारा सेना में महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती का आयोजन 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउन्ड झिंझारी कटनी मध्यप्रदेश में किया गया है, जिसमें सेना भर्ती कार्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ अंतर्गत आने वाले सभी 33 जिलों की ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में सफल हुए महिला उम्मीदवार भी हिस्सा लेंगी। ऑनलाईन परीक्षा में उत्तीर्ण महिला उम्मीदवार ही शारीरिक दक्षता और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लें सकेंगे। शारीरिक दक्षता, दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला उम्मीदवारों की 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल जबलपुर में चिकित्सा जांच की जाएगी। रैली में भाग लेने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र उनके ई-मेल पर भेजा गया है। साथ ही प्रवेश पत्र वेबसाईट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध है और ईमेल पर भेजा गया है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए प्रवेश पत्र एवं रैली अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ साथ आधार कार्ड से लिंक मोबाईल भी लेकर आना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर द्वारा पुनर्वास ग्रामों एवं सड़कों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण
कोरबा, 08 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज एसईसीएल कुसमुंडा अंतर्गत खदान हेतु अधिग्रहित ग्राम खोडरी और पोड़ी के पुनर्वास ग्राम खम्हरिया तथा जटराज में बसाहट के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुनर्वास ग्रामों को मॉडल पुनर्वास ग्राम के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए गुणवत्तापूर्ण सड़क, नाली […]
लखपति दीदी का सपना हुआ साकार- प्रीति गुप्ता सालाना लगभग 2.50 लाख रुपए की हो रही आमदनी गांव की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा स्रोत
रायुपर, 14 अक्टूबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) गैर.कृषि क्षेत्र में विनिर्माण, व्यापार या सेवा क्षेत्रों में लगे आय.सृजन करने वाले सूक्ष्म उद्यमों को 20 लाख रुपये तक के सूक्ष्म ऋण-लोन की सुविधा प्रदान करती है, जिसमें कृषि से संबंधित गतिविधियाँ जैसे मुर्गी पालन डेयरी, मधुमक्खी पालन आदि शामिल हैं। यह योजना सदस्य ऋण संस्थानों […]
जशपुर जिले में उर्वरक उठाव में 16.13 प्रतिशत और कृषि ऋण वितरण में 8.62 प्रतिशत की वृद्धि
रायपुर, 3 जुलाई 2025/sns/- राज्य में खरीफ फसल की बुआई शुरू हो चुकी है और किसान पूरी तन्मयता से कृषि कार्यों में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन जैसे खाद, बीज और ऋण की सुविधाएं प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराई जा […]



