अंबिकापुर, 16 फरवरी 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित “सखी “वन स्टॉप सेन्टर में दैनिक कार्यों के संचालन व सभी सुसंगत कार्यवाहियों के लिए बहुउद्देशीय कर्माचारी/रसोईया एवं सुरक्षा गार्ड/नाईट गार्ड (सेवाप्रदाता) के रिक्त पदो पर अनिवार्य शैक्षणिक अर्हता कक्षा 8वीं निर्धारित है। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी कक्षा 8वीं की अंकसूची में अंक के स्थान पर ग्रेड अंकित है ऐसी अंकसूची में पूर्णाक एवं प्राप्तांक के अंक नहीं होने के कारण अंकों का मूल्याकंन नहीं हो पाता है। अतः जिन अभ्यर्थी का कक्षा 8वीं का ग्रेड वाला अंकसूची है ऐसे सभी अभ्यर्थी अंक पत्र, अंकसूची के साथ 25 फरवरी 2026 को जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग कलेक्ट्रेट परिसर अम्बिकापुर जिला सरगुजा (छ.ग.) में उपस्थित रहेंगे।
संबंधित खबरें
सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा: वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु 50 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान को स्वीकृति, 543 विकास कार्यों को मंजूरी रायपुर 17 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की […]
कलेक्टर इलेवन ने जीता सद्भावना मैच का मुकाबला
-हॉकी और रस्साकसी दोनों में मारी बाजी दुर्ग, 28 जनवरी 2026/sns/- रविशंकर स्टेडियम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’सद्भावना मैच’ का आयोजन किया गया। कलेक्टर इलेवन और नागरिक इलेवन के बीच खेले गए इन मुकाबलों में कलेक्टर इलेवन […]
शासकीय नवीन महाविद्यालय कोण्टा में धूमधाम से मनाया गया रजत जयंती महोत्सव
सुकमा, 15 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शासकीय नवीन महाविद्यालय, कोण्टा में 9 से 11 सितंबर तक रजत जयंती महोत्सव 2025 बड़े उत्साह, उल्लास और सहभागिता के साथ आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, […]

