अंबिकापुर, 16 फरवरी 2026/sns/- मैनपाट महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को दंगल प्रतियोगिता का फैसला हुआ। पहलवानों ने जीत के लिए दमखम दिखाया, महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में कड़े मुकाबले के बाद विजेताओं का फैसला हुआ। छत्तीसगढ़ केशरी पुरूष वर्ग दंगल में 80 किग्रा से अधिक की श्रेणी में विजेंद्र पाल सिंह जीते, उपविजेता पहलवान सतपाल रहे। विजेता को 11 हजार रुपए और उपविजेता को 5100 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ कुमार 80 किग्रा से कम श्रेणी में पवन जीते, उपविजेता मनीष यादव रहे। इस श्रेणी में विजेता को 5100 रुपए और उपविजेता को 2100 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया। इसी तरह महिला वर्ग 60 किग्रा से अधिक रानी लक्ष्मीबाई श्रेणी में संतोषी विजेता और आरती पाण्डेय उपविजेता रही। इस श्रेणी में विजेता को 5100 रुपए और उपविजेता को 2100 की राशि से पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ दुर्गावती श्रेणी 60 किग्रा से कम में ग्रेसी पटेल जीती और दूसरे स्थान पर अंजली पाण्डेय रही। इस श्रेणी में विजेता को 5100 रुपए और उपविजेता को 2100 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया।
संबंधित खबरें
सांसद निधि से 15 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
दुर्ग, 06 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा सांसद स्थानीय निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के दो निर्माण कार्य के लिए 15 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी […]
शिक्षकों की पदस्थापना से शिक्षा व्यवस्था हुई सुदृढ़ – प्राथमिक शालाओं में किया गया
दुर्ग, 02 जुलाई 2025/sns/- दुर्ग जिले के विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या बढ़ने से अब कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। बच्चों को सभी विषयों में बेहतर मार्गदर्शन मिल रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत शिक्षकों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु शालाओं का युक्तियुक्तकरण […]
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधायक श्री अजय चन्द्राकर होंगे मुख्य अतिथि एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य थीम पर 21 जून को मनाया जाएगा योग दिवस
धमतरी, 20 जून 2025/sns/- ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पूर्व केबिनेट मंत्री और कुरूद विधानसभा के वर्तमान विधायक श्री अजय चन्द्राकर जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम धमतरी के रत्नाबांधा स्थित हरदिहा साहू भवन में सुबह 7 बजसे से आयोजित होगा। […]

