छत्तीसगढ़

खनिज विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अवैध तरीके से परिवहन करने पर 4 वाहनों को जप्त कर की गई कार्रवाई

राजनांदगांव, 14 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। खनि अधिकारी सुश्री ज्योति मिश्रा ने बताया कि खनिज विभाग की टीम ने जांच के दौरान अवैध खनिज परिवहन करने पर 4 वाहनों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत जप्ती की कार्रवाई की गई है। खनिज विभाग द्वारा डोंगरगांव थाना क्षेत्र में चूनापत्थर गिट्टी के अवैध परिवहन करते हुए ग्राम साल्हे निवासी अजय साहू के हाईवा वाहन सीजी 08 ए वाय 8339 जप्त किया गया। इसी तरह डोंगरगांव थाना क्षेत्र में चूनापत्थर गिट्टी के अवैध परिवहन करते हुए ग्राम गैंदाटोला निवास शैलेन्द्र शर्मा के हाईवा सीजी 08 बीई 6894 और रेत का अवैध परिवहन करते हुए ग्राम मोहड़ निवासी दवेन्द्र साहू के माजदा वाहन को जप्त किया गया। तुमड़ीबोड़ थाना क्षेत्र में मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए ग्राम मोहारा निवासी दुर्गेश देवांगन के हाईवा वाहन सीजी 08 ए डब्ल्यू 3809 को जप्त किया गया। जप्त वाहनों को संबंधित क्षेत्र के थानों में प्रकरण दर्ज कर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *