राजनांदगांव, 14 फरवरी 2026/sns/-जिले में उद्यानिकी फसलों की ओर किसानों का रूझान बढ़ा है। ग्रीष्मकालीन धान के बदले धनिया की फसल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जंगलेसर के किसान श्री दौलतराम साहू ने 2.5 एकड़ में धनिया की फसल लगाई है। उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग से इसके लिए मदद मिली है तथा 20 किलो धनिया बीज प्राप्त हुआ है। फसल चक्र परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह फसल लगाई है। विशेषकर फल धनिया से उन्हें मार्च-अप्रैल में इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण के बहुत से लाभ है। धान की फसल की अपेक्षा धनिया की खेती में कम पानी लगता है। भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ती है, लागत कम आती है और बीमारी कम होती है। धान की फसल की तुलना में अन्य फसलों से अधिक लाभ हो रहा है। शासन द्वारा चना, सरसों एवं अन्य फसलों की भी खरीदी करने की घोषणा की गई है, जिससे किसानों को और भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मंत्रीपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एक मुश्त भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। यह किसानों के लिए बहुत ही खुशी की बात है।
संबंधित खबरें
भूमि के आधार पर किसानों को टोकन वितरण के नियम
सुकमा, 08 दिसंबर 2025/sns/-खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में धान उपार्जन प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित करने के लिए राज्य शासन द्वारा धान खरीदी 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। किसानों की सुविधा के लिए पूर्व की भांति इस वर्ष भी नियमानुसार टोकन जारी कर धान खरीदी की जा […]
जिला पंचायत सीईओ ने ली पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक
जांजगीर-चांपा, 27 नवम्बर 2025/sns/- जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्यों को गुणवत्ता तथा समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। जिला पंचायत […]
सड़क पर मवेशियों के कारण दुर्घटना की स्थिति निर्मित न हो कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
रायगढ़, 4 अगस्त 2025/sns/- जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि मवेशियों के कारण आवागमन और टे्रफिक व्यवस्था बाधित होता है। साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे […]

