बलौदाबाजार, 12 फ़रवरी 2026/sns/- राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार सम्भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पर्यटकों को सुरक्षित गुणवत्तापूर्ण एवं मानक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु निजी होटलों, लॉज, रिसोर्ट, होम स्टे एवं अन्य आवासीय इकाईयों का छत्तीसगढ़ टुरिज्म बोर्ड साथ पंजीयन कराना आवश्यक किया गया है।
कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले में संचालित निजी होटलों, लॉज, रिसोर्ट, होम स्टे एवं अन्य आवासीय इकाईयों का पंजीयन हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को समयबद्ध पंजीयन कराने के निर्देश दिये है।पंजीयन की प्रक्रिया ऑनलाइन टुरिज्म बोर्ड के वेबसाईट tourism. cgstate. gov. in/hotel- registration से एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकेगा।


