राजनांदगांव, 12 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को सुनी। सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, आधार कार्ड अपडेशन, ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्त करने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
दुकानों के आबंटन हेतु शील्ड ऑफर आमंत्रित
अंबिकापुर, 01 जनवरी 2026/sns/- नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के स्वामित्व की गांधी स्टेडियम के समीप पूर्व में संचालित अग्निशामक केन्द्र में भूतल पर बनी दुकानों का आबंटन निर्धारित प्रीमियम तथा मासिक किराये पर किये जाने हेतु शील्ड ऑफर आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक द्वारा 15 जनवरी 2026 को अपरान्ह […]
बिलासपुर जिले में उल्लास साक्षरता आकलन परीक्षा: चालीस हजार से भी अधिक असाक्षरों ने 961 केंद्रों पर उपस्थित होकर उल्लास मूल्यांकन परीक्षा में सहभागिता दर्ज की
अम्बिकापुर, 23 मार्च 2026/sns/-जिला बिलासपुर के चारों विकासखंडों—बिलासपुर, बेलतरा रोड, मस्तूरी और कोटा—सहित केंद्रीय जेल बिलासपुर में कुल 961 परीक्षा केंद्रों पर ‘उल्लास’ योजना की साक्षरता आकलन परीक्षा आयोजित हुई। असाक्षरों को साक्षर बनाने के बाद यह आकलन परीक्षा में 40777 से अधिक प्रशिक्षार्थियों ने शत प्रतिशत उत्साह के साथ भाग लिया, जिसमे 10943 पुरुष […]
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा अभिलाषा दिव्यांग स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन गाइड रेंजर ने बांधी राखी
राजनांदगांव, 08 अगस्त 2025/sns/- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा अभिलाषा दिव्यांग स्कूल राजनांदगांव में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गाइड रेंजर ने अभिलाषा स्कूल के 45 बालक-बालिकाओं को रक्षासूत्र बांधकर मिठाई खिलायी। अभिलाषा संस्था परिवार द्वारा गाइड रेंजर बहनों को उपहार भी दिया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री […]


