जांजगीर-चांपा, 12 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में वर्ष 2025 की जन्म-मृत्यु पंजीयन की समीक्षा की गई। उन्होंने शत् प्रतिशत जन्म-मृत्यु पंजीयन करने हेतु रजिस्ट्रारों एवं उप रजिस्ट्रारों को निर्देश दिए। साथ ही जिलें में समस्त संस्थागत इकाईयों एवं निजी चिकित्सालयों को जन्म-मृत्यु के घटना का निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीयन कर प्रमाण पत्र जारी किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पंजीयन हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का त्वरित निराकरण करने कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री आर के तंबोली, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता श्रीवास्तव, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस. कूजुर, सर्व एसडीएम एवं जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) जिला योजना एवं सांख्यिकी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
क्रेश सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित
कवर्धा, 24 जून 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना कवर्धा द्वारा पूर्व में 16 जनवरी .2025 को जारी किए गए विज्ञापन को निरस्त करते हुए, पुनः क्रेश सहायिका के एक रिक्त पद पर भर्ती हेतु महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 09 में […]
जिले के 10 पीएम श्री विद्यालयों में मानदेय पर संगीत प्रशिक्षक एवं अंशकालीन योग प्रशिक्षण, खेल शिक्षक, प्रशिक्षकों हेतु आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 11 सितम्बर 2025/sns/- प्रबंध संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जांजगीर-चांपा जिले के 10 पीएम श्री विद्यालयों (पीएमश्री शा.प्राथ.शा. कापन, शा. कन्या प्राथ.शा. बलौदा, शा.जन.प्राथ.शा. नवगवां, शा.प्राथ.शा. बरपाली चांपा, शा.प्राथ.शा. लखुर्री, शा.प्राथ.शा. मिसदा, शा.प्राथ.शा. भाठापारा नवागढ़, शा.प्राथ.शा. बारगांव, पीएमश्री स्कूल सेजेस क्र.-1 एवं पीएमश्री स्कूल सेजेस बलौदा) में मानदेय पर […]
एक परिवार को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर
कवर्धा, 12 फरवरी 2026/sns/कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत एक विपत्तिग्रस्त परिवार को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत रेंगाखार तहसील के अंतर्गत ग्राम अंजना निवासी दुलिया बाई की जहरीला सर्प के काटने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त उनके पति श्री तोरन सिंह […]

