अंबिकापुर, 10 फरवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में फाईलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ मंगलवार को कलेक्टर श्री अजीत वसंत के द्वारा जिला कलेक्टरेट परिसर से फाईलेरिया मुक्ति अभियान प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखा कर किया गया। कलेक्टर ने समस्त जिले वासियों को फाईलेरिया मुक्ति हेतु दवा सेवन करने अपील की। इस दौरान एसडीएम अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र राम, पी.सी.आई. से श्री विनय शर्मा एवं उपस्थित अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा फाईलेरिया रोधी दवा का सेवन किया गया। इस दौरान कलेक्टर जनदर्शन में उपस्थित लोगों को भी फाईलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया गया।
संबंधित खबरें
किसान पोर्टल में पंजीयन एवं फसल-रकबा सुधार की तिथि बढ़ी
बीजापुर, 20 नवंबर 2025/sns/-किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए खरीफ वर्ष 2025 के लिए किसान पंजीयन एवं फसल-रकबा सुधार की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब जिन किसानों का पंजीयन शेष है या जिन्हें अपनी फसल एवं रकबे से संबंधित जानकारी में संशोधन करना है, वे 19 नवंबर से 25 नवंबर 2025 तक […]
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर होग़ा वाद-विवाद प्रतियोगिता क़ा आयोजन
बलौदाबाजार, 16 अगस्त 2025/sns/- राज्य सरकार के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिले में सतत् रूप से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा की महत्ता को प्रतिपादित करने विषय पर आधारित हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं के माध्यम […]
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों की ली बैठक
अंबिकापुर, 22 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय कांग्रेस, आम आदमी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)कार्यक्रम के तहत प्रकाशित […]

