छत्तीसगढ़

फाईलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर कलेक्टर ने किया रवाना

अंबिकापुर, 10 फरवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में फाईलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ मंगलवार को कलेक्टर श्री अजीत वसंत के द्वारा जिला कलेक्टरेट परिसर से फाईलेरिया मुक्ति अभियान प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखा कर किया गया। कलेक्टर ने समस्त जिले वासियों को फाईलेरिया मुक्ति हेतु दवा सेवन करने अपील की। इस दौरान एसडीएम अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र राम, पी.सी.आई. से श्री विनय शर्मा एवं उपस्थित अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा फाईलेरिया रोधी दवा का सेवन किया गया। इस दौरान कलेक्टर जनदर्शन में उपस्थित लोगों को भी फाईलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *