राजनांदगांव, 10 फरवरी 2026/sns/-छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का अष्टम सत्र सोमवार 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने विधानसभा प्रश्नों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं, स्थगन प्रस्तावों की जानकारी समय-सीमा में भेजने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के अवकाश एवं मुख्यालय से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए है। सभी कार्यालय एवं जिला प्रमुखों को अपने कार्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर, उनके नाम, पदनाम, दूरभाष नंबर एवं मोबाईल नंबर की जानकारी कार्यालय कलेक्टर राजनांदगांव को तत्काल प्रेषित करने कहा गया है। कार्यालयीन दिवसों के अतिरिक्त अवकाश के दिनों में कार्यालय में पर्याप्त लिपिक एवं भृत्य की ड्यूटी लगाने कहा गया है।
संबंधित खबरें
लाईवलीहुड कॉलेज में सोलर पम्प टेक्निशियन प्रशिक्षण हेतु 19 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन
अम्बिकापुर, 12 सितम्बर 2025/sns/- जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य सह नोडल अधिकारी ने बताया कि लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में वर्ष 2025-26 हेतु पंजीकृत कोर्स सोलर पम्प टेक्निशियन में प्रशिक्षण प्रारम्भ होने जा रहा है। उक्त पंजीकृत कोर्स में प्रशिक्षण हेतु इच्छुक हितग्राही 13 सितम्बर से 19 सितम्बर 2025 तक सुबह 10ः00 बजे से शाम […]
डिवीज़न एवं सब डिवीजन लेवल पर निर्धारित लक्ष्य समय -सीमा में पूरा करें -कलेक्टर
बलौदाबाजार, 25 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को सीएसपीडीसीएल एवं वेंडरो की बैठक लेकर जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने डिवीज़न एवं सब डिवीजन लेवल पर निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध सोलर पैनल स्थापना में कमजोर प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समय- सीमा में लक्ष्य पूरा […]
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन
राजनांदगांव, 26 सितम्बर 2025/sns/- स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 24, 25 एवं 26 सितम्बर 2025 को स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया है। पहले दिवस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाल बहादुर […]

