राजनांदगांव, 10 फरवरी 2026/sns/- भारतीय खेल प्राधिकरण मध्य क्षेत्रीय केन्द्रीय केन्द्र भोपाल अंतर्गत संचालित भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव द्वारा 12 से 18 वर्ष के हॉकी (बालिका) एवं बास्केटबॉल (बालिका व बालक) खिलाडिय़ों के लिए आवासीय योजना में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल 25 एवं 26 फरवरी 2026 को दिग्विजय स्टेडियम एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित की जाएगी। चयन ट्रायल में शामिल होने वाले इच्छुक खिलाड़ी 25 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे दिग्विजय स्टेडियम बी ब्लॉक राजनांदगांव में उपस्थित होना होगा। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों को खेल विशेष परिधान जूते इत्यादि पहनकर आना होगा। साथ में आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र के मूलप्रति, खेल उपलब्धि के प्रमाण पत्र की मूल प्रति की 2 सेट एवं 4 पासपोर्ट साईज फोटो लाना होगा। भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा चयन प्रक्रिया निर्धारित मापदण्डों के अनुसार ही की जाएगी। चयन प्रक्रिया हेतु गठित चयन समिति की अनुशंसा मान्य होगी। चयनित किए गए खिलाडिय़ों को भारतीय खेल प्राधिकरण की आवासीय योजना में शामिल कर उच्च स्तरीय आधुनिक सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे खिलाड़ी निकट भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर सकें। इस संबंध में विस्तृत जानकारी भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।
संबंधित खबरें
राजभवन के दरबार हॉल का नाम परिवर्तन कर छत्तीसगढ़ मण्डपम किया गया
रायपुर, 16 अगस्त 2025/sns/- राजभवन के दरबार हॉल का नाम परिवर्तन कर ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम‘ किया गया है। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दरबार हॉल का नाम परिवर्तन कर छत्तीसगढ़ मण्डपम करने की घोषणा की एवं इसका विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा […]
कलेक्टर की अध्यक्षता में आदि कर्मयोगी अभियान की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
बिलासपुर, 22 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आदि कर्मयोगी अभियान की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। आदिवासी समुदायों के शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक अवसर सामाजिक न्याय एवं अन्य क्षेत्रों में कल्याण एवं विकास को बढ़ावा देने के उद्द्देश्य से जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार […]
प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्राम नगपुरा के पवन विश्वकर्मा के जीवन में आया सकारात्मक परिवर्तन
दुर्ग, 16 दिसंबर 2025/sns/- राज्य में गरीबों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एक प्रभावी माध्यम साबित हो रही है। जनपद पंचायत दुर्ग के ग्राम पंचायत नगपुरा निवासी श्री पवन कुमार विश्वकर्मा को वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस योजना के अंतर्गत 1.20 लाख रूपए की वित्तीय सहायता […]

