अंबिकापुर, 07 फरवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष मंथन में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। सरगुजा जिले के सभी विकासखण्डों में फाईलेरिया उन्मूलन के तहत 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक फाइलेरिया रोधी दवा पुरे योग्य जनसमूह को खिलाई जाएगी। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 तक फाईलेरिया का उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान फाईलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन के सफल क्रियान्वयन में सहयोग हेतु समस्त विभागों को कहा गया, ताकि कार्यक्रम का लाभ शत-प्रतिशत जनसमूदाय को प्राप्त हो सके। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस. मार्को, जिला मलेरिया एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
मनरेगा से बदला बांगोली का जीवन अब गांव में ही मिलेगा राशन
बीजापुर, 10 दिसंबर 2025/sns/- भैरमगढ़ विकासखंड के इंद्रावती नदी पार स्थित नियद नेल्लानार ग्राम पंचायत बांगोली गांव के ग्रामीणों को अब राशन के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। वर्षों से माओवाद प्रभावित इस क्षेत्र के बांगोली, सतवा और मरकापाल के निवासियों को प्रतिमाह 18 किलोमीटर दूर भैरमगढ़ जाकर उचित मूल्य की दुकान से […]
कलेक्टर श्री दुदावत ने आदिम जाति कल्याण विभाग की ली समीक्षा बैठक शैक्षणिक गुणवत्ता और अधोसंरचना पर दिया विशेष जोर
कोरबा, 13 जनवरी 2026/SNS/-कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों तथा निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रगति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने विभाग अंतर्गत संचालित विद्यालयों के शैक्षणिक परिणामों की समीक्षा करते हुए कहा […]
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर धरमपुरा में 400 वृद्धजनों का सम्मान स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित
जगदलपुर, 01 अक्टूबर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री हरिस एस के निर्देशन में धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग और रेडक्रॉस सोसायटी ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें लगभग 400 वृद्धजनों […]



