अंबिकापुर, 07 फरवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष मंथन में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। सरगुजा जिले के सभी विकासखण्डों में फाईलेरिया उन्मूलन के तहत 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक फाइलेरिया रोधी दवा पुरे योग्य जनसमूह को खिलाई जाएगी। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 तक फाईलेरिया का उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान फाईलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन के सफल क्रियान्वयन में सहयोग हेतु समस्त विभागों को कहा गया, ताकि कार्यक्रम का लाभ शत-प्रतिशत जनसमूदाय को प्राप्त हो सके। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस. मार्को, जिला मलेरिया एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री सिंह ने कोविड-19 में माता-पिता को खो चुके बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर किया संवाद -बच्चों से शिक्षा और स्वास्थ्य की जानी स्थिति
दुर्ग, 10 सितम्बर 2025/sns/- कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो चुके 13 बच्चों से कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज आत्मीय मुलाकात कर संवाद किया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत करते हुए उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली।कलेक्टर ने […]
सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेडी टू ईट एवं गरम भोजन नियमित रुप से किया रहा है
कोरबा, 06 नवंबर 2025/sns/- बीज विकास निगम द्वारा रेडी टू ईट माह के अंतिम सप्ताह में समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में नमकीन पौष्टिक दलिया एवं मीठा शक्ति आहार (रेडी टू ईट ) वितरण किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्म पका भोजन एवं पूर्व माह […]
समर्थन मूल्य में बढोत्तरी ने गजल यादव को बनाया सफल ‘टेक्नो-फार्मर’
दुर्ग, 22 नवम्बर 2025/sns/- दुर्ग जिले के ग्राम बोरई से आने वाले किसान-इंजीनियर श्री गजल यादव की कहानी आज कई युवाओं और किसानों के लिए प्रेरणा है। इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बावजूद, गजल ने कॉर्पाेरेट करियर छोड़कर अपने पैतृक व्यवसाय कृषि को चुना। उन्होंने पारंपरिक कृषि में इंजीनियरिंग के सिद्धांतों को मिलाकर ’टेक्नो-फार्मिंग’ […]


