रायगढ़, 4 फरवरी 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) अंतर्गत विकासखण्ड रायगढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्र डोंगाढकेल ग्राम पंचायत केराझर में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए गत दिवस आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण उपरांत प्राविधिक एवं अनंतिम सूची जारी की गई है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी आवेदिका को कोई आपत्ति हो तो वे 14 फरवरी तक कार्यालयीन दिवस एवं समय पर लिखित में दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं व्यंजन प्रदर्शनी 12 अक्टूबर को
राजनांदगांव, 11 अक्टूबर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा रविवार 12 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे से मंगल भवन शासकीय प्राथमिक शाला मैदान वार्ड क्रमांक 3 मोतीपुर राजनांदगांव में एक दिवसीय जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। आयुष स्वास्थ्य मेला में सर्दी, खांसी, […]
कलेक्टर परिसर में होगा छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन
महासमुंद, 19 सितम्बर 2025/sns/- आदि सेवा पर्व, सेवा पखवाड़ा तथा विकसित भारत पर आधारित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्पना पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन जनसम्पर्क विभाग द्वारा 17 सितम्बर को कलेक्टर परिसर में प्रातः 11ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक किया जाएगा। उक्त प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जीवन […]
युक्तियुक्तकरण से डूबान क्षेत्र के विद्यालय को मिला नया शिक्षक
रायपुर, 07 अक्टूबर 2025/sns/- कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम कोदवारी, जो चारों ओर जंगल और पर्वतों से घिरा है, लंबे समय तक शैक्षणिक संसाधनों की कमी से जूझता रहा। बांगो बांध निर्माण के दौरान इस क्षेत्र के अनेक परिवारों की भूमि डूबान क्षेत्र में समा गई, जिससे आजीविका के सीमित साधन शेष रह […]

