अंबिकापुर, 03 फरवरी 2026/sns/- विकासखण्ड लखनपुर में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक का समापन मंगलवार को हुआ। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरगुजा संभाग के युवा खेल के क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। विश्व स्तर के कई प्रसिद्ध खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों से ही निकलकर आगे आए हैं और लखनपुर विकासखंड के बच्चे एवं युवा भी भविष्य में खेल जगत में प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएं हैं और युवाओं को खेल को करियर के रूप में अपनाना चाहिए। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, जनपद पंचायत लखनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 24 नवम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित
जगदलपुर, 18 नवंबर 2025/sns/- जिले के विकासखण्ड तोकापाल अंतर्गत ग्राम पंचायत सालेपाल-एक स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में अस्थायी रूप से संलग्न संस्था ग्राम पंचायत सालेपाल-दो का अस्थायी आबंटन आदेश निरस्त किए जाने के फलस्वरूप उक्त पंचायत में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का नवीन आबंटन किए जाने हेतु 23 जून 2025 तक आवेदन […]
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 24 मरीजों को पोषण आहार वितरित
बिलासपुर, 26 जुलाई 2025/sns/- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनभागीदारी की सराहनीय पहल करते हुए जैन समाज के प्रमुख समाजसेवी श्री सुभाष जैन, श्रीजी भक्त मंडल अध्यक्ष द्वारा जिला अस्पताल में उपचाररत 24 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की जनभागीदारी पहल के तहत यह आयोजन किया गया।कार्यक्रम के […]
कलेक्टर ने किया नवीन बाजार से कर्मा माता चौक का किया निरीक्षण यातायात सुगम बनाने प्रशासन सख्त अब सड़क पर ठेला लगाने वालों पर होगी कार्रवाई
कवर्धा, 27 सितम्बर 2025/sns/- कवर्धा शहर के मुख्य सब्जी बाजार में यातायात को सुगम बनाने और बाजार को सुव्यवस्थित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने देर शाम नवीन बाजार एवं सब्जी बाजार के मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पालिका […]


