रायगढ़, 29 जनवरी 2026/sns/- रायगढ़ जिले के विकासखण्ड धरमजयगढ़ एवं तमनार में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि अंतर्गत स्वीकृत पोषण पुनर्वास केन्द्र (एन.आर.सी.) के लिए फीडिंग डिमांस्ट्रेटर एवं स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से 11 फरवरी 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिंदल रोड भगवानपुर, रायगढ़ में किया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पात्रता मापदंड, आवेदन प्रारूप एवं अन्य आवश्यक जानकारी रायगढ़ जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.raigarh.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पूर्व जिले की वेबसाइट का अवलोकन कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन, स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए कर सकते हैं आवेदन
अम्बिकापुर, 24 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 2 से 4 नवम्बर 2025 तक जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राज्य की संस्कृति, परंपरा और गौरव को दर्शाने वाले विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय […]
मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 10 दिसंबर को
मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 10 दिसंबर को रायपुर 7 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 10 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी।
नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को मिला नया जीवन, दुर्ग विधिक सेवा प्राधिकरण ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
दुर्ग, 03 जुलाई 2025/sns/- दुर्ग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक 12 वर्षीय नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को जानलेवा गर्भावस्था से उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विगत दिनों पुलगांव की एक नाबालिग पीड़िता दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई थी, जिसकी गर्भावस्था उसकी जान के लिए खतरा थी। जानकारी मिलते ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण […]

